पटना, जून 1 -- बिहार में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बंगले पर सियासी बवाल मचा हुआ है। सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी देवी को 15 दिनों की मोहलत दी है और स्पष्ट कहा है कि वो 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने बंगले को खाली कर दें। हालांकि, पूर्व सीएम ने अपने आवास को खाली करने से साफ-साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद से इस मुद्दे पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब राबड़ी देवी के बड़े बेटे और जेजेपी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने भी अपनी बात रखी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आवास खाली होना चाहिए। वो भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सबसे पहले नीतीश कुमार को अपना आवास खाली कर देना चाहिए। वो जब खाली कर देंगे तो राबड़ी देवी भी खाली कर देंगी। जब तेज ...