नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बना कर उनकी बेइज्जती करेंगे, वो पीएम के लायक; बोले तेजस्वी यादव
पटना, जुलाई 2 -- बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासत तेज हो गई है। नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठी है। इन सब के बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम नहीं बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। दरअसल नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग इससे पहले राजद और फिर जदयू की तरफ से उठी थी। इसके बाद अब तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाना उनकी बेइज्जती होगी। पटना में पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव से पूछा कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठ रही है तब इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो तो प्रधानमंत्री के लायक हैं। जिसने उप प्रधानमंत्री बोला है वो तो निच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.