जहानाबाद, मार्च 5 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। जिले में सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना मील का पत्थर साबित हुआ। तकनीकी शिक्षा के मामले में इन्जीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2019 में ही दोनों महाविद्यालयों की स्थापना होने तथा सुचारू रूप से संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार सरकार के विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत संचालित है तथा यहां सिविल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रीकल तथा कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग चार संकायों में पढाई हो रही है। वहीं पॉलीटेक्निक कॉलेज में तीन वर्षीय डिप्लोमा की पढ़ाई सिविल, मेकैनिकल एवं इलेक्ट्रिकल संकायों में हो रही है। इन संस्थानों से...