बेगुसराय, मई 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बाघा स्थित सामुदायिक भवन में जदयू की ओर से रविवार को कार्यकताओं की बैठक हुई। इसमें जिला जनता दल यूनाइटेड के 18 प्रखंड, पांच नगर परिषद एवं एक नगर निगम के कुल् 9 सेक्टर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। सबों ने पार्टी की विचारधारा एवं संगठन विस्तार पर अपने-अपनी बातों को रखा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के नेता निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही, कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व विधान परिषद सह पूर्व जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार आगे बढ़ा है और युवा नेता निशांत के मार्गदर्शन में समृद्ध बिहार का संकल्प पूरा होगा। यह भी पढ़ें- निशांत का मंत्रिमंडल में शामिल होना जनता की मांग की पू...