पटना, मार्च 24 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं सर्वसमावेशी सोच बिहार की राजनीति को एक स्थिर एवं सकारात्मक दिशा देती रही है। उनके नेतृत्व में एनडीए लगातार सशक्त हुआ है तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश जी के मार्गदर्शन में एनडीए परिवार और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार विकास और सामाजिक न्याय के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.