पटना, मार्च 1 -- Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर रविवार को उनके बेटे निशांत की चर्चा जोर-शोर से होती रही। निशांत कुमार के राजनीति में आने पर नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में मांग तेज हो गई है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य वरीय नेताओं ने निशांत के जल्द राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। वहीं, निशांत भी अपने पिता के जन्मदिन पर सक्रिय रहे। निशांत कुमार रविवार को पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। फिर वहां से सीधे वे 1, अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। निशांत ने पैर छूकर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें महावीर मंदिर का प्रसाद खिलाया। वहीं, अखिल भारतीय अति पिछड़ा महासभा की ओर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के पटना स्थित सरकारी आवास पर सीएम नीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.