हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि नीतीश कुमार के कार्यों को बुकलेट के माध्यम से घर-घर पहुंचाएं। विशेष रूप से वर्ष 2005 के बाद बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि जनता इन बदलावों से भलीभांति अवगत हो सके। उन्होंने बुधवार को सारण प्रमंडल के जिलाध्यक्षों व प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान उन्हें राज्य सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का टास्क सौंपा। निशांत ने कहा कि वे आम जनता से संवाद बढ़ाएं। बैठक में गोपालगंज, सीवान एवं छपरा जिले के संगठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने खुशी जाहिर करते हुए कह...