पटना।, मार्च 5 -- Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में कल का दिन काफी चौंकाने वाला रहा। पिछले साल नवंबर में एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार अब अपनी पारी समेटने की तैयारी में हैं। खराब स्वास्थ्य और बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पटना के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जा सकते हैं। बुधवार देर रात तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। विश्वस्त सूत्रों और भाजपा-जदयू (JD-U) के नेताओं के अनुसार, नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुवार को पटना पहुंचने की संभावना है, जहां वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नामांकन म...