पटना, अप्रैल 16 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी एक बार फिर अपने नेता की बात करते हुए रोने लगे। उनके बगल में बैठे नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने उन्हें संभाला। अशोक चौधरी की आंखों से आंसू निकले तो निशांत ने उनकी पीठ पर हाथ रखा। इससे वहां पर माहौल भावुक बन गया। लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता की कमान संभालने के बाद राज्यसभा जाने वाले नीतीश के 20 साल के कार्यकाल पर बनी एक शॉर्ट फिल्म की लॉन्चिंग की गई। इस दौरान अशोक चौधरी, निशांत समेत अन्य नेता मौजूद रहे। जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी चीफ नीतीश कुमार को धन्यवाद देने के लिए गाने की लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी भावुक हुए। नीतीश की उपलब्धियों को गिनाते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इससे पहले भी वे नीतीश के रा...