पटना, अप्रैल 10 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, हिमराज राम, डॉ. अनुप्रिया यादव एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीते 20 वर्षों में बिहार ने जिस परिवर्तन और विकास की यात्रा तय की है, वह उनके दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। उनके नेतृत्व में बिहार ने न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन का एक मजबूत मॉडल भी प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...