पटना, मार्च 5 -- राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना उनका निजी निर्णय हो सकता है, लेकिन बिहार की राजनीति को करीब से देखने वाला हर व्यक्ति समझ रहा है कि आज जो कुछ हो रहा है, उसमें केवल व्यक्तिगत इच्छा नहीं बल्कि कुछ लोगों का दबाव भी शामिल है। गुरुवार को जारी बयान में सुधाकर ने कहा कि राजनीति में अक्सर ऐसा होता है कि जिस व्यक्ति ने एक दौर में व्यवस्था बनाई होती है, वही व्यक्ति अंत में उसी व्यवस्था का शिकार बन जाता है। बिहार के विकास के मुद्दे पर मेरा नीतीश कुमार से मतभेद हमेशा रहा है। उनकी कई नीतियों का मैंने खुलकर विरोध किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि उन फैसलों का खामियाजा बिहार की जनता, खासकर किसानों और युवाओं को भुगतना पड़ा है। लेकिन राजनीतिक असहमति के बावजूद उनके प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदना हमेशा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.