पटना, मार्च 8 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि निशांत न केवल नीतीश कुमार, बल्कि लोहिया और कर्पूरी ठाकुर की विरासत को भी आगे लेकर जाएंगे। एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेताओं का उनको आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि निशांत ताकतवर पिता के बेटे होते हुए भी सादगी और आध्यात्मिक जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। विकास की नजीर जो नीतीश कुमार ने पेश की है, निशांत उसको और गति देंगे। हम सब उनका स्वागत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...