नीतीश की नीतियों का सुखद परिणाम दिख रहा : शंभूनाथ
पटना, सितम्बर 2 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा और डॉ. अनुप्रिया यादव ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटियों की शिक्षा को लेकर जो नीतियां बनाईं, आज उनके सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। नेताओं ने बुधवार को कहा कि यूडीआईएसई प्लस के आंकड़ों के मुताबिक 2025-26 में राज्य में कुल 2.07 करोड़ छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें लड़कों की तादद 1.04 करोड़ जबकि लड़कियों की 1.03 करोड़ है। यह बताता है कि स्कूलों में लड़कों और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर हो गई है। माध्यमिक स्तर पर 24 लाख 54 हजार लड़कों के मुकाबले 26 लाख 28 हजार लड़कियां नामांकित हैं। वहीं, मिडिल स्तर पर 28 लाख 88 लड़कों की तुलना में 29 लाख 13 हजार लड़कियां पढ़ रही हैं। इससे साफ है कि इन कक्षाओं तक पहुंचने और पढ़ाई जारी रखने में बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.