पटना, सितम्बर 6 -- बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना वाला है। इसी साल 26 नवम्बर को आठ विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जल्द ही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान हो सकता है। इस बीच एमएलसी चुनाव को लेकर मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह के एक बयान से पटना स्नातक सीट पर सियासी पारा हाई हो गया है। नीतीश कुमार को अपना राजनैतिक गार्जियन मानने वाले अनंत सिंह ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की सीट पर जन सुराज में रहे डॉ अनुज कुमार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। एक प्रकार से उन्होंने मौजूदा एमएलसी और अपनी पार्टी के प्रवक्ता नीरज के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। अनंत सिंह ने बाढ़ के बेढना में पत्रकारों से बात करते हुए यह भूचाली बयान दिया जब वे शराब पीने से चार युवकों की मौत के बाद परिजनों से मिलने गए थे...