पटना, मार्च 5 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर भाजपा पर हमला बोला है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि चुनाव में नीतीश कुमार को दूल्हा बनाया है, लेकिन फेरा किसी और के साथ होगा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी, अतिपिछड़ा, दलित या सामाजिक न्याय के लोग आगे बढ़े। चुनाव में नारा दिया था कि 2025 से 30, फिर से नीतीश। अब क्या हुआ। यह जनता के साथ धोखा है। मगर सीएम को इतना प्रताड़ित किया गया कि उनको इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। यह बात अब साबित हो चुकी है। जो जनभावना है, वह...