पटना, मार्च 5 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्यसभा नामांकन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार का निर्णय साहसिक और दूरदर्शी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए नीतीश कुमार ने राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा और आयाम दिया। अब उन्होंने राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया है, जो एक साहसिक और दूरदर्शी निर्णय है। उनके अनुभव, नेतृत्व और दूरदृष्टि का लाभ अब देश के उच्च सदन को भी मिलेगा। ...