पटना, मई 20 -- Six Months of Bihar NDA Govt: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद 20 नवंबर को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी दसवीं और 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी पहली सरकार के कुल छह महीने पूरे होते ही विपक्षी दलों ने एनडीए सरकार से नौकरी-रोजगार और महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की मदद पर सवाल पूछना शुरू कर दिया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश 5 महीने तक सरकार चलाने के बाद राज्यसभा चुनाव लड़ गए और जीतने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के हवाले कर दी। भाजपा ने डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी को बिहार में पार्टी के पहले सीएम के तौर पर चुना। सम्राट चौधरी की सरकार को अब 25 दिन हुए हैं। तीन सप्ताह तक सम्राट चौधरी ने दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के साथ सरकार चलाई और दो हफ्ते पहले 7 मई को कैबिनेट विस्तार के बाद 32 मंत्रियों को और ज...