पटना, मार्च 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में शपथ ग्रहण की तारीख लगभग तय हो गई है। आगामी 10 अप्रैल को दोनों नेता राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं। उनके साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और बिहार से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम भी शपथ लेंगे। शिवेश को दिल्ली से बुलावा आ गया है। उन्हें राज्यसभा के रिटर्निंग अफसर का फोन आया है। न्यूज 18 से बातचीत में शिवेश राम ने न्यूज 18 से बातचीत में शनिवार को पुष्टि की है कि उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फोन पर शपथ ग्रहण में शामिल होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद के शपथ लेने की संभावित तारीख 10 अप्रैल है। शिवेश ने यह भी कहा कि बिहार से निर्वाचित न...