पटना, अप्रैल 2 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस बिल का समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू केंद्र सरकार के विश्वसनीय सहयोगी हैं। श्री झा ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उनके सबसे विश्वसनीय सहयोगी थे। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को मजबूत बनाने में इन दोनों नेताओं की अहम भूमिका है। राजनीतिक सहयोग और विकास के साझा विजन का यह संबंध आज भी कायम है। श्री झा ने कहा कि जब झारखंड का गठन हुआ था, तब बिहार में निराशा का माहौल था। लोग कहते थे कि राज्य के पा...