नई दिल्ली, मई 4 -- Nishant Kumar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सोमवार को चंपारण की धरती से अपनी सद्भाव यात्रा की विधिवत शुरुआत की। बेतिया के बापू सभागार में निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने नीतीश कुमार की विकास यात्रा की तस्वीर दिखाई और कहा कि बिहार में उनके मार्गदर्शन में सरकार काम करेगी। जदयू सीएम सम्राट चौधरी को पूरा समर्थन देगी। भाषण की शुरुआत में चंपारण की धरती को प्रणाम करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि इस धरती को महात्मा गांधी ने अपनी कर्मभूमि बनाया। 1917 में पहला सत्याग्रह यहीं किया और फिरंगी सरकार के दमन और शोषण से किसानों की रक्षा की। पिताजी ने भी अपनी यात्राओं की शुरुआत यहीं से की। इसीलिए मैंने भी अपने राजनैतिक जीवन की पहली यात्रा का आगाज यहीं से किया है। उन्होंने कहा ...