भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुजनों ने विद्यार्थियों को कानूनों के बारे में बताया। प्राचार्य डा. माया ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के ऐतिहासिक एवं समकालीन महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भारतीय इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू तथा इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं ने अपने साहस, नेतृत्व एवं योगदान से समाज को नई दिशा दी है । नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 इसी सशक्त परंपरा को आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए नारी सम्मान, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन मुख्य वक्...