हरदोई, जुलाई 9 -- हरदोई। विकास भवन सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विकसित नीति तारा पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडबाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पोर्टल के माध्यम से विभागीय कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं समन्वय को और अधिक सशक्त बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि नीति तारा एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से सभी संबंधित विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। प्रशिक्षकों ने पोर्टल की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय, कार्यों में पारदर्शिता तथा डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को...