कौशाम्बी, जुलाई 24 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में नीति आयोग भारत सरकार के विकसित 'नीति तारा' टूलकिट के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सरस हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टूलकिट की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि 'नीति तारा' एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिये संबंधित विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। विभागों को उपलब्ध कराए गए आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से वे अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन कर सकेंगे, जिससे विभागीय समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। यह भी पढ़ें- गांव के विकास योजना को बनाने का प्रशिक्षण में सीखा तरीका सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि नीति तारा टूलकिट के...