चंदौली, जुलाई 22 -- चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से विकसित 'नीति तारा' टूलकिट के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि नीति तारा टूलकिट से योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लागू होने से सरकारी योजनाओं की 'रियल टाइम मॉनिटरिंग आसान हो जाएगी। इससे न केवल विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय बेहतर होगा। बल्कि कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। कहा कि डेटा-आधारित रिपोर्टिंग से योजनाओं की समीक्षा की जा सकेगी। जिससे सही और त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह इस टूलकिट का सही तरीके से उपयोग करें। साथ ही समय से अपनी रिपोर्ट पोर्टल ...