कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े संकेतकों पर जिले की रैंकिंग और उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने, बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा कुपोषण दर में कमी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े मानकों में सुधार प्राथमिकता होनी चाहिए।शिक्षा यह भी पढ़ें- डीडीसी ने की नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानको की समीक्षा क्षेत्र की समीक्षा में डीएम ने सर...