नई दिल्ली, अगस्त 6 -- पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को विधानसभा में दावा किया कि राज्य ने नीति आयोग के स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स (SEQI) 2026 में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन में सुधार हुआ है। शिक्षा संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बैंस ने कहा कि जुलाई 2022 में कार्यभार संभालने के समय बड़ी संख्या में स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। उनके मुताबिक, 8,000 से अधिक स्कूलों में चारदीवारी नहीं थी, 3,200 स्कूलों में उपयोग योग्य शौचालय नहीं थे और करीब चार लाख विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ते थे।स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं पर खर्च बैंस ने कहा कि राज्य सरकार ने 19,125 सरकारी स्कूलों म...