गया, अगस्त 1 -- नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की तिमाही रैंकिंग में वजीरगंज प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में 500 आकांक्षी प्रखंडों में से 20वां और बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि राज्य में मधेपुरा जिले का चौसा प्रखंड पहले और सीवान जिले का आंदर प्रखंड दूसरे स्थान पर रहा। बीडीओ ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों के सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय को दिया। उन्होंने सीडीपीओ, बीईओ, बीपीआरओ, एमओआईसी, बीएओ, टीवीओ और एलएसबीए सहित आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और स्वच्छता से जुड़े कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने आकांक्षी प्रखंड फेलो मनमोहन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि संकेतकों की नियमित निगरानी, आंकड़ों के बेह...