बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया। नीति आयोग की नोडल अधिकारी डॉ. काजल ने मंगलवार को चिलकहर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने ब्लॉक का भ्रमण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। भ्रमण और निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज उनके साथ रहे तथा जिले में संचालित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। चिलकहर ब्लॉक सभागार में नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक किया। इस दौरान ब्लॉक के विकास संकेतकों पर चर्चा की। उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय में गोद भराई एवं अन्नप्राशनअन्नप्राशन की रस्म पूरी कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में हजौली ग्राम सचिवालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पंचायत सचिवालय के डिजिटल सुविधा...