भागलपुर, फरवरी 24 -- नीति आयोग की टीम सोमवार को पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय पहुंची और आकांक्षी प्रखंड को लेकर प्रखंड कार्यालय में छह इंडिकेटर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक का नेतृत्व आयोग के बिहार नोडल पदाधिकारी दिव्यांशु कुमार ने किया। सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई, कार्य प्रगति का जायजा लिया गया तथा पदाधिकारियों को और बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया। प्रमुख एवं बीडीओ के साथ मिलकर सबके सहयोग से प्रगति में तेजी लाने को कहा गया ताकि प्रखंड अव्वल हो सके। इसके अलावा टीम ने मध्य विद्यालय मलिकपुर और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, पोषाहार, पानी एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। टीम कक्षाओं में गई तथा बच्चों से पूछताछ कर स्थिति जानी। शौचालय आदि का भी जायजा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.