पीलीभीत, मार्च 22 -- पूरनपुर। नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी विकास खण्ड पूरनपुर का दौरा कर विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत निर्धारित सभी पैरामीटरों पर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली गई और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। टीम ने ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात पहुंचकर आरोग्य आयुष्मान मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्लास्टिक मैनेजमेंट केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ग्राम पंचायत कल्याणपुर पहुंची, जहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घर-घर जल आपूर्ति की स्थिति का आकलन करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और योजनाओं के लाभ की जानकार...