भागलपुर, जनवरी 16 -- सुल्तानगंज। नीति आयोग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम विकास कार्यों का निरीक्षण किया। टीम में आईडीएएस प्रवीण रंजन के साथ डीपीओ मोनू कुमार, डीआरडीए निदेशक अमर कुमार मिश्रा, बीडीओ संजीव कुमार, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल, सीडीपीओ किरण कुमारी, एबीएफ कुमारी रिया थे। टीम ने प्रखंड क्षेत्र के खानपुर पंचायत में आभा रतनपुर आंगनबाड़ी केंद्र 101 पर गोदभराई, अन्नप्राशन एवं भवन का जायजा लिया। इसके साथ पंचायत सरकार भवन, जीविका दीदी द्वारा लगाए गए स्टॉल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करहरिया, विद्यालय आदि का निरीक्षण कर कई जानकारी ली। जीविका दीदी से संवाद और आवास योजना के लाभुकों से आवश्यक जानकारी ली। जीविका समूह सहित बीडीओ ने उन्हें सम्मानित भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.