गोंडा, फरवरी 28 -- गोण्डा, संवाददाता। विकासखंड बभनजोत की ग्राम पंचायत बनगवा और दौलतपुर माफी में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चल रही गतिविधियों का टीम ने स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बनगवा, आंगनवाड़ी केंद्र बनगवा, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर माफी, आंगनबाड़ी केंद्र दौलतपुर माफी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुक्कनपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंच कर जानकारी ली। टीम ने स्कूलों में पठन-पाठन व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, आधारभूत सुविधाएं एवं बालिकाओं के शौचालय की स्वच्छता की समीक्षा की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैकर में डेटा प्रविष्टि, टेक-होम राशन वितरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग और लाभार्थियों की उपस्थिति की जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्रों में दवा उपलब्...