जमशेदपुर, अगस्त 25 -- जमशेदपुर। भुइंयाडीह के नीतिबाग कॉलोनी में दो अपराधी गिरोहों के बीच फायरिंग के मामले में सोमवार को एडीजे-3 की अदालत में आरोपियों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई टल गई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में गवाह राजा की गवाही की अर्जी दी है। अगली सुनवाई 16 सितंबर निर्धारित की गई है। मामला 29 अप्रैल 2020 की रात का है, जब सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह गिरोह के बीच फायरिंग हुई थी। इसमें कन्हैया सिंह, सचिन व विक्रम समेत सात लोग घायल हुए थे। सीतारामडेरा के तत्कालीन थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने मामला दर्ज कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नीति बाग कॉलोनी फायरिंग केस में गवाह आने से सुनवाई टली अप्रैल 2023 में आरोप गठन हुआ था। धारा 313 के तहत बयान कलमबद्ध कराने के लिए कन्हैया सिंह, सोमनाथ, अमित शर्मा, आशिष तिवा...