हरदोई, जुलाई 19 -- हरदोई। जिले के न्यू हाइट्स स्कूल नानक गंज ग्रांट के छात्र आशुतोष सिंह ने नीट-2026 में 603 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 9074 हासिल की है। लालपालपुर निवासी आशुतोष की इस सफलता से विद्यालय व जनपद में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। आशुतोष का लक्ष्य हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) बनकर समाज की सेवा करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता धनकर और प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- नैतिक ने नीट में हासिल की ऑल इंडिया 1089 रैंक यह भी पढ़ें- नीट: पांच छात्रों ने बढ़ाया मान, राज्यवर्धन को मिली 746वीं रैंक यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के विद्यार्थियों का बे...