नीट-2026 में शशिकांत का शानदार प्रदर्शन, कैटेगरी रैंक 471 हासिल
औरैया, जुलाई 23 -- सुदिती ग्लोबल अकादमी के पूर्व छात्र शशिकांत ने नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैटेगरी रैंक 471 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और जनपद में खुशी का माहौल है। शशिकांत वर्ष 2023 बैच के छात्र रहे हैं और वर्तमान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बाद यह सफलता हासिल की है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने शशिकांत का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शशिकांत की सफलता दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Success Story: पिता करते हैं सिलाई, बेटे ने निकाला NEE...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.