बक्सर, जुलाई 20 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। नीट (यूजी) परीक्षा में कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 601 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 4345 हासिल की। वहीं रिद्धिमा केशरी ने 579 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 18379 अर्जित की। इसी क्रम में अनु मौर्या ने 544 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 20791 प्राप्त की है। इस सफलता पर स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- इन्फिनिटी लर्न ...