बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोजगारी व शिक्षा व्यवस्था की खामियों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नीट सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करत...