कानपुर, जून 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट री-टेस्ट से पहले टेलीग्राम एप पर प्रतिबंध को लेकर आईआईटी में बहस छिड़ गई है। यह बहस एक्स पर तर्क-प्रतितर्क के रूप में दिख रही है। इसमें आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल, सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में त्रुटियां खोजकर चर्चा में आए सार्थक सिद्धांत और निसर्ग अधिकारी शामिल हैं। तीन मई को हुए नीट-यूजी के निरस्त होने के बाद यह परीक्षा अब 21 जून को कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम एप को बंद कर दिया है। एनटीए ने दावा किया है कि टेलीग्राम बैन गलत जानकारी और पेपर लीक के झूठे दावों को फैलने से रोकने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- Telegram बैन पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब, 15 करोड़ यूजर प्रभावित पर क्या बोली सरकार? इसको लेकर एनटीए की ओर से एक्स प...