फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। नीट परीक्षा रद्द होने की खबर से स्मार्ट सिटी के विद्यार्थियों में मायूसी छा गई है। लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अब एक बार फिर किताबों और कोचिंग की ओर लौटने को मजबूर हो गए हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद तनाव से राहत महसूस कर रहे विद्यार्थियों पर दोबारा तैयारी का मानसिक दबाव बढ़ गया है। इसे जेईई की तर्ज पर कराने की मांग की है। जिले में 18 केंद्रों पर करीब चार हजार विद्यार्थियों ने नीट दी थी। यह भी पढ़ें- NEET Cancelled: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़के छात्र; सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा, 'सिस्टम की नाकामी' पर उठाए सवालपरीक्षा की तैयारी और तनाव बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई की परीक्षा ऑनलाइन कराई जाती है, जबकि नीट की ऑफ लाइन होती है। छात्रों को फिजिकल रूप से केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा देन...