वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 12 -- नीट यूजी की तीसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत एमबीबीएस सीटों का आवंटन सोमवार को होगा। एमसीसी ने रविवार को ऑल इंडिया कोटे के तहत दाखिलों की सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी। बता दें कि सीट आवंटन नौ अक्तूबर को होना था, लेकिन इस सूची की वजह से आवंटन रोका गया था। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.विजय जुयाल के मुताबिक, एमसीसी एवं स्टेट के तहत काउंसिलिंग में आवेदन, दाखिलों व च्वाइस फिलिंग का मिलान किया जा रहा है। जिनको ऑल इंडिया कोटे के तहत प्रवेश मिल गया है, उनकी च्वाइस यहां ब्लॉक कर दी जाएगी। स्टेट को तीस से चालीस सरप्राइज सीट मिलने की उम्मीद है जिस से राज्य के छात्रों को ही फायदा होगा।पांच और संदिग्धों के नाम भेज जांच की मांग : बहुगुणा - तीसरे चरण के तहत सीट आवंटन में देरी पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ प...