बलरामपुर, जुलाई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) में बलरामपुर जिले के कई मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ललिया, तुलसीपुर व सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के विद्यार्थियों की सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने सफल छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनघुसरी के मजरा ठडक्की निवासी नवनाथ मिश्रा के पुत्र राज मिश्र ने बिना किसी कोचिंग के केवल स्वअध्ययन के बल पर 597 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और नियमित मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। यह भी पढ़ें- पहले ही प्रयास में नीट में चमके सानिया और उमर वहीं गणेशपुर निवासी गुरुचरण अव...