बोकारो, जुलाई 18 -- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5 के विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सफल विद्यार्थियों में रितिका कुमारी, सिद्धि कुमारी, आयुष राज, सुप्रिया रानी, साहिल रजा, शिवांशु कुमार, कल्पना कुमारी एवं रितिक रोशन शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी 2026 में डीएवी सेक्टर-4 के 15 विद्यार्थियों ने हासिल की स...