नई दिल्ली, जुलाई 17 -- कोटा। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। शीर्ष-10 में एलन के पांच छात्र शामिल हैं। परिणामों में शीर्ष-100 में 46 छात्र एलन से हैं। जारी किए गए परिणामों में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को आल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है। पंशुल बंसल एलन के दो साल से नियमित क्लासरूम छात्र हैं तथा आर्यन गुप्ता एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Marks vs Rank : नीट यूजी 2026 में कितने मार्क्स पर क्या रही रैंक यह भी पढ़ें- N...