नीट यूजी 2026 काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में राज्य कोटा के तहत नामांकन के लिए राज्य मेरिट सूची और प्रथम चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य मेरिट सूची के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन 12 अगस्त को किया जाएगा। प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 13 अगस्त से पंजीकरण और कॉलेज विकल्प भर सकेंगे। विकल्प भरने की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: राउंड 1 चॉइस फिलिंग की बदली तारीख, अब इस दिन से होगी शुरू; जानें पूरा प्रॉसेस अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को अपने भरे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.