नोएडा, मई 3 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में रविवार को नीट की परीक्षा 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पंजीकृत 11,260 परीक्षार्थियों में से 10,786 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 474 ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को तीन सुरक्षा चरणों से होकर गुजरना पड़ा। पहले उनके प्रवेश पत्र चेक किए गए। उसके बाद मेटल डिटेक्टर से उनकी पूरी जांच की गई। फिर आंखों की जांच की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 25 केंद्रों पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक नीट की परीक्षा कराई जाएगी। नीट के अभ्यर्थियों को सुबह 11 से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- नीट यूजी: सात केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 81 ने छोड़ा मैदान 11,260 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 10,786 उपस्थित रहे, जबकि 4...