बरेली, अगस्त 10 -- अशोक महान सेवा संघ ने रविवार को नीट परीक्षा में सफल हुए छात्रों को सम्मानित किया। आखिलेश कुमार मौर्य ने नीट यूजी में आल इंडिया रैंक 2960 हासिल कर सफलता हासिल की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय नत्थूलाल मौर्य वर्तमान सदस्य उ.प्र सहकारी चीनी मिल्स संघ, डायरेक्टर सेमीखेड़ा सहकारी चीनी मिल को दिया। इस दौरान मगन पाल मौर्य, आरके मौर्य, महेंद्र पाल, भूपेन्द्र, प्रेम प्रकाश, ओमवीर शाक्य, संतोष, हरपाल, चन्द्र पाल, पोथीराम समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...