दरभंगा, जुलाई 20 -- दरभंगा। नीट यूजी में मनीगाछी प्रखंड के रसीदपुर निवासी शिक्षक रामभूषण झा व शुचिता झा की सुपुत्री श्रेया झा 606 अंक प्राप्त कर 8168 रैंक पाने में सफल हुई है। श्रेया के मामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर के एचएम नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई में आरंभिक काल से ही बहुत परिश्रमी रही। उसने 10वीं में 94.2 प्रतिशत तथा 12वीं में 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। श्रेया की इस सफलता पर उसके गांव समेत नानी गांव में भी हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- धमदाहा के दो बेटों ने नीट 2026 में लड़ाया परचम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...