नीट यूजी पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों से नहीं लिया जाएगा किराया
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर भागलपुर क्षेत्रीय परिवहन प्रमंडल ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नीट परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों से बसों में किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका डिपो के सभी कंडक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थियों को बस में यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके आधार पर उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बस चलाने का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों से नहीं लिया जाएगा किराया हालांकि यदि सरकार या विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.