हापुड़, जून 17 -- जिले में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी पुर्नपरीक्षा को लेकर डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। डीएम व एसपी ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने कहा कि जिले में नीट यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहिन संपन्न कराया जाए। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठकपरीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रॉन्ग र...