रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर। नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने सभी मंडलीय प्रबंधकों और डिपो सहायक महाप्रबंधकों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, यह सुविधा केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी उन अभ्यर्थियों को मिलेगी, जिन्हें पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। अभ्यर्थी 19 जून से 23 जून 2026 तक निगम की साधारण श्रेणी की बसों में अपने परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगे。 यह भी पढ़ें- नीट यूजी छात्र बसों में करेंगे मुफ्त में यात्रायात्रा की शर्तें परीक्षा केंद्र तक जाने की यात्रा परीक्षा तिथि से दो दिन पहले से परीक्षा दिवस तक और वापसी यात्रा...